बक्सवाहा। ABVP का पद-वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
बक्सवाहा(छतरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की आज सोमवार को बकस्वाहा में बैठक हुई जिसमें महाविद्यालय के छात्रों के साथ साथ विद्यालय के छात्र और कई युवा समिल हुए।
सरस्वती पूजा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई । बैठक के दौरान संगठन के महत्व और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के साथ साथ संगठन में दायित्वों की घोषणा की गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छतरपुर से जिला संगठन मंत्री उमेश जी एवं मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व एवं कपिल तिवारी मौजूद रहे । बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बकस्वाहा संगठन की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष का दायित्व शुभम खरे (जैकी), नगरमंत्री- सोनू कुश्वाहा, उपाध्यक्ष- अंकित परिहार, नीतेश पाटकार, सहमंत्री- रावसाब लोधी, भूपेन्द्र परिहार, मोहित पटेल, बलराम लोधी, SFD प्रमुख- राघवेन्द्र सेन, सह SFD प्रमुख- अमित नामदेव, SFS प्रमुख- दीपेश सेन, सह SFS प्रमुख- कामता विश्वकर्मा, कला मंच प्रमुख- गनेश यादव, मनीष शर्मा, सह कला मंच प्रमुख- धर्मेन्द्र पायक, महाविद्यालय प्रमुख- राजाबाबू उपाध्याय, विद्यालय प्रमुख- राहुल यादव, छात्रा प्रमुख- आरती यादव, सह छात्रा प्रमुख- रिचा बिल्थरे, क्रीड़ा प्रमुख- पंकज असाटी, सोशल मीडिया प्रभारी- सौरभ दुबे, अखलेश साहू, सह महाविद्यालय प्रमुख- शुभम नामदेव इनके नाम घोषित किए गए, पूरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भूपेन्द्र सिंह पायक भागसंयोजक उपस्थित रहे ।
