Translate

शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

भगवान शान्तिनाथ का मोक्षकल्याणक उत्साह एवं धूमधाम से मनाया।

भगवान शान्तिनाथ का मोक्षकल्याणक उत्साह एवं धूमधाम से मनाया। 


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  नगर में जनसन्त युवा हृदय सम्राट मुनिश्री विरंजनसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में चल रहे श्री मज्जिनेन्द्र शान्तिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशान्ति महायज्ञ के पाँचवे दिवस सायंकाल श्रीजी की भव्य आरती के पश्चात ब्रह्मचारी महेंद्र भैया जी द्वारा मंगल प्रवचन किये गए। प्रवचनोपरांत मंगलाचरण के रूप में नृत्य एवं राहुल जैन नोहटा ने पार्श्वनाथ की भक्ति की , श्री मिथलेश गिरी गोस्वामी सीएमओ.नगर परिषद घुवारा ने मंच का अनावरण करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की पंचकल्याणक समिति द्वारा गोस्वामी जी का सम्मान किया। फिर "कामजयी सेठ सुदर्शन" नामक शिक्षाप्रद नाटक का मंचन कलाकार चक्रेश जैन एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। सेठ सुदर्शन के आचरण को नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया सेठ सुदर्शन ने मृत्युदंड स्वीकार कर लिया किंतु अपने चारित्र को नहीं छोड़ा,नाटक देखने विशाल जनसमूह एकाग्रचित्त होकर पाण्डाल में विराजित रहा।
दिनाँक 28 फरवरी शुक्रवार को प्रातः श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा,पूजन,विधान एवं भगवान शान्तिनाथ को केवलज्ञान प्राप्त हुआ।
आजकी प्रथम शांतिधारा करने का सुअवसर प्रकाश सर्राफ एवं द्वितीय अवसर श्री प्रकाश चंद्र जी खुरई एवं सौधर्मेन्द्र डॉक्टर पवन जी मबई वालों ने प्राप्त किया।
आज श्रीजी की महारती करने का सुअवसर स्थानीय युवामण्डल के युवाओं ने प्राप्त किया। भगवान शान्तिनाथ का मोक्षकल्याणक बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया।
अष्ट कर्मों को नष्टकर भगवान मोक्षमहल में विराजित होते हैं,उनको अनंतचतुष्टयों की अनंतदर्शन-ज्ञान-बल-सुख की प्राप्ति होती है। मोक्षकल्याणक में शरीर कर्पूर की भाँति उड़ जाता है सिर्फ नख-शिख शेष रहते हैं। अग्निकुमार देव बनकर भगवान के नख-शिख रत्नेश जी पनवारी,आशीष जी आबकारी सब इंस्पेक्टर इंदौर,संचित जैन,अजित जैन भौयरा ने पुण्ययोग से प्राप्त किये।
भगवान शान्तिनाथ जी के साथ आज भगवान मल्लिनाथ जी का निर्वाणोत्सव भी मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में उत्साह पूर्वक मनाया गया। महिलामण्डल के द्वारा अनेक प्रकार से सुसज्जित भिन्न भिन्न आकृति के निर्वाण लड्डू लाये गए।
प्रथम निर्वाण लड्डू कुड़ीला से आये हुए आगन्तुक महानुभावों ने समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त किया ।सभी इन्द्र-इंद्राणियों,एवं उपस्थित साधर्मीजनों ने भक्ति भाव से श्री मल्लिनाथ जी के चरण कमलों में निर्वाण लड्डू समर्पित किये।
मुनिश्री के पादप्रक्षालन जतारा मन्दिर की कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा किया गया, एवं श्रीमती मंजुला जी डेवड़िया बड़ामलहरा को शास्त्रप्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुनिश्री विरंजनसागर जी महाराज के मंगल प्रवचनों का श्रवण लोगों ने मनोयोग से किया मुनिश्री ने मोक्षमार्ग,एवं मोक्ष प्राप्ति के उपाय और मोक्ष का स्वरूप आगम अनुसार विस्तृत बतलाया।
उपरोक्त जानकारी द्रोणप्रान्तीय नवयुवक सेवा संघ के उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन रवि ने प्रदान करते हुए बतलाया कि 29 फरवरी को श्री शान्तिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं त्रयरथों द्वारा वेदी परिक्रमा का आयोजन होगा ।
पंचकल्याणक के इस बृहत कार्यक्रम में भगवां टीआई-श्री कैलाश बाबू आर्य,बमनौरा थाना प्रभारी श्री संजय वेदिया, घुवारा एसआई.श्री वीरेन्द्र जी एवं समस्त पुलिसकर्मियों का पंचकल्याणक समिति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त क्षेत्रीय पुलिसबल ने इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया अतः समिति सराहनीय कार्य हेतु साधुवाद देती है।