Translate

बुधवार, 19 फ़रवरी 2020

हाथ में तिरंगा लेकर गलियों में घूम रहा शख्स...लोंगो को जागरूक करने की पहल....शहर को स्वच्छता मिशन में आगे लाने का प्रयास।

हाथ में तिरंगा लेकर गलियों में घूम रहा शख्स...लोंगो को जागरूक करने की पहल....शहर को स्वच्छता मिशन में आगे लाने का प्रयास।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। शहर में आयोजित संस्कृतिक बुदेली महोत्सव का कार्यक्रम जो विगत 15 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक चलने वाला हैं जिसमें मुख्य रूप से भोपाल से आई भेल जनसेवा समिति के सदस्य केवल मेले में मंच के माध्यम से बुन्देली संस्कृति की ओर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि लोगों को स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत लोगों में जन जागृति लाने का कार्य भी कर रहे हैं इसी क्रम में  भोपाल से आए दीपक शर्मा जो बुन्देली महोत्सव टीम भोपाल में शामिल हैं जो सुबह, शाम या दो पहर किसी भी वक्त हांथ में तिरंगा झंडा लेकर लिए झोला टांग कर तरह तरह के जनजागृति लाने वाले स्लोगन लिखी तख्तियां को अपने गले में टांग कर व हांथ में लेकर पैदल निकल पढ़ते हैं, जिन्होंने आज मुख्य रूप से जिला चिकित्सालय में जाकर एक एक मरीज से जनजागरण संपर्क किया और लोगों को गंदगी ना फैलाए जाने व स्वच्छ वातावरण में रहने का संकल्प दिलाया। जिसके बाद वह पुनः बुन्देली मेला प्रांगण के लिए प्रस्थान किया।

इस संबंध में जब हमने भोपाल से आए दीपक शर्मा जी से बात की तो उन्होंने बताया कि हम 10-15 लोगों की टीम है तो स्वयंसेवी संगठन जनजागृति मंच चलाते हैं जो कहीं भी स्वविवेक से रहकर प्रतिदिन कम से कम दो घंटे लोगों को घर घर जाकर स्वछता का संदेश देते हुए व स्वस्थ रहने संबंधित जनजागृति लाए जाने के लिए लोगों से पैदल संपर्क करते हैं, जिनका कहना है हम दमोह में लोगों को स्वस्थ एवं स्वच्छ दमोह के साथ साथ प्लास्टिक मुक्त भारत व समृद्ध दमोह बनाए जाने का संकल्प लेकर दमोह आए हुए है, जिसमें उनका कहना है कि लोग अपने जीवन में यह धारणा को उतारें यह शहर हमारा है इसे खुशहाल व समृद्ध दमोह बनाएं जाने के लिए इस मुहिम में शामिल हों। इसी तरह दीपक शर्मा विगत पांच दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं व जनजागृति लाने का कार्य कर रहे हैं। जिसको देखते हुए शहर के जागरूक व समाजसेवी युवा भी इनकी सराहना करते हुए इस मुहिम में सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।