//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शासकीय नवीन महाविद्यालय बकस्वाहा जिला छतरपुर में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत मानव स्वास्थ्य का आधार योग एवं प्राणायाम पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक के रूप में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार ने विद्यार्थियों को योग एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जिसे विद्यार्थियों ने अनुसरण करते हुए प्रशिक्षण में सहभागिता की। प्रशिक्षण के अंत में क्रीड़ाधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार ने योग एवं प्राणायाम के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी विद्यार्थियों को प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन के लिये महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शिवम शुक्ला ने महाविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डा० नीरज कुमार एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक सहित भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।