सहरा ने जीता फाइनल मैच.....खेल महोत्सव के दसवें दिन आयोजित हुआ मैच....दर्शकों का दिखा खास उत्साह।
//रूपेश जैन//(7247230761)
बक्सवाहा(छतरपुर)। सहरा ने जीता दूसरी बार खेल महोत्सव मैं टेनिस गेद का फाइनल टेनिस क्रिकेट बॉल का फाइनल मैच लायंस क्लब बक्सवाहा और सेहरा टीम के बीच खेला गया इस मैच के मुख्य अतिथि डॉ करण सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि इमरत यादव विद्या स्टोन क्रेशर शोभित शाह मुंशी राजा लोकेंद्र सिंह परमार सुनील पाट कार चंद्रभान सिंह लोधी कुड़ीला एवं बबलू यादव रहे लायंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में सेहरा टीम 139 रन पर ढेर हो गई सेहरा टीम की ओर से ऋषभ जैन ने 38 एवं मानसिंह ने 20 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया बक्सवाहा की ओर से पवन ठाकुर राहुल लोधी एवं राघव ने 2 -2 एवं अभय श्रीवास्तव ने 4 विकेट लिये जवाब में बक्सवाहा टीम 96 रन ही बना सकी कम रोशनी की वजह से मैच डकवर्थ लुईस के नियम से 14 ओवरों में 120 रनों का लक्ष्य दिया गया।इस प्रकार से लायंस क्लब 23 रनों से यह मैच हार गई दबंग सेहरा की ओर से बद्री पटेल ने चार विकेट लिए बक्सवाहा की ओर से यूसुफ ने 15 प्रशांत ने 17 एवं अभय ने 20 रनों का योगदान दिया सेहरा के ऋषभ जैन को मैन आफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज प्रदान किया गया आज टेनिस क्रिकेट की विजेता टीम को नगद ₹10000 शोभित शाह एवं काशीराम पटेल द्वारा दिया गया एवं उपविजेता टीम को ₹5000 करण सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि द्वारा प्रदान किया गया दशमी दिवस दूसरे ग्रुप का दूसरा लेदर मुकाबला ललितपुर और एलएफसी एकेडमी के बीच खेला गया आज के मुख्य अतिथि रामकेश लोधी जूनियर इंजीनियर मध्य प्रदेश विद्युत विभाग एवं दान सिंह ठाकुर मगरोन एवं टूर्नामेंट कमेटी संचालक देवी सिंह राजपूत एवं सचिव राजेश खरे बंटी उपस्थित रहे ललितपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनकी शुरुआत बहुत ही खराब रही पहले 10 ओवर में ललितपुर ने 30 रनों पर अपने 6 विकेट खो दिए इसके बाद सातवें विकेट के लिए रावे खान और सुमित श्रीवास्तव ने 66 रनों की साझेदारी की रावे खान ने 35 एवं सुमित श्रीवास्तव ने 29 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम का स्कोर 20 ओवरों में 123 रन नौ विकेट पर रहा पवन ठाकुर एवं राहुल लोधी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएफसी की टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और 45 रनों पर ही 8 विकेट खो दिए नौवें विकेट के लिए 22 रनों की साझेदारी हुई और पूरी टीम 73 रनों पर आउट हो गई एनएफसी की ओर से सैफ खान ने सर्वाधिक 15 रन और महेश पटेल ने 12 रन बनाए ललितपुर की ओर से पुष्पेंद्र सिंह और सुमित श्रीवास्तव ने तीन-तीन विकेट लिए सुमित श्रीवास्तव को आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया मैच की अंपायरिंग विनोद बिल्थरे एवं अभय श्रीवास्तव ने की आंखों देखा हाल मुकेश रावत क्रिपाल लोधी मगरोन मोहित जैन प्रीतम भदौरिया महेश पटेल एवं बलभद्र राय ने की मैदान व्यवस्था में प्रदुम विश्वकर्मा राहुल यादव सैफ खान मनोज प्रजापति यूनुस खान रूपसिंह तैनात रहे टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रशांत जैन द्वारा बताया गया कल यह सद्भावना कप का फाइनल मैच पुलिस और पत्रकार टीमों के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा लेदर सैमी फाइनल महाराजपुर और टीम के बीच खेला जाएगा
