Translate

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक कार्यकारणी गठित....दिये गये महत्वपूर्ण जिम्मेदार पद।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक कार्यकारणी गठित....दिये गये महत्वपूर्ण जिम्मेदार पद।


//राजन असाटी//
जुझार(दमोह)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक भरतला गांव में की गई जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और बजरंग दल जिला प्रखंड सह संयोजक गोलू चौबे ने  बताया कि विश्व हिंदू परिषद 1964 से लगातार हिंदू समाज की रक्षा का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है जिसमें हमारे मठ मंदिरों की रक्षा गौ माता की रक्षा हमारी माताओं बहनों को लव जिहाद से बचाने के लिए एवं प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन हुए एवं अयोध्या में बहुत जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा बैठक में भरतला गांव से सर्व सहमति से विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष जुगराज प्रसाद तिवारी बजरंग दल  संयोजक त्रिलोक राजपूत मंत्री शिवम तिवारी एवं अन्य दायित्वों की घोषणाएं भी की गई विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हिंडोरिया नगर संयोजक लखन सिंह ठाकुर ने बताया की हम और आप सभी को मिलकर हिंदू समाज एवं गौ माता की रक्षा के लिए संकल्प लेना है जिला गौसेवा प्रमुख पंडित तुलसीराम तिवारी ने बताया कि हर हिन्दू के घर मे गाय होना अनिवार्य है जिस आगन मे गाय के कदम नही पड़ते है वह आगन शमशान की तरह है गौसेवा से ही स्वर्ग की प्राप्ति है इस दौरान बैठक में जिला गौसेवा प्रमुख पंडित तुलसीराम तिवारी गोलू चौबे शिवम तिवारी आशु राय अतुल मिश्रा हेमंत तिवारी जुगल तिवारी अमित सिंह मोहित दुबे बंटी राजपूत विक्रम राजपूत सत्यम राजपूत सत्यम रैकवार विनोद रैकवार धीरू सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।