Translate

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

MCBU छतरपुर के कुलसचिव व प्रोफेसर निलंबित।

MCBU छतरपुर के कुलसचिव व प्रोफेसर निलंबित।


●  पांच विधायकों की सिफारिशें यूनिवर्सिटी रजिस्टार बने पुष्पेंद्र पटेरिया की पीएचडी डिग्री मिली फर्जी।


ब्यूरो नेटवर्क भोपाल। छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव कुल उच्च शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है उनके साथ नौगांव में पदस्थ फिजिक्स के प्रोफेसर को भी निलंबित किया गया है ,राज्यपाल के नाम से जारी उक्त आदेश बुधवार की दोपहर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया उक्त दोनों प्राध्यापकों पर आरोप है कि उन्होंने पीएचडी के फर्जी डिग्री के सहारे शासन को गुमराह किया और प्रमोशन का लाभ लिया।
उल्लेखनीय है कि छतरपुर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पीके पटेरिया को जिले के चारों कांग्रेसी एवं एक सपा विधायक की सिफारिश के बाद यूनिवर्सिटी का कुल सचिव बनाया गया था उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि उक्त दोनों प्राध्यापकों द्वारा जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी राजस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की गई एवं कूट रचित दस्तावेज के आधार पर शासन को गुमराह करते हुए मध्यप्रदेश के महाविद्यालय पदस्थ होकर वेतन का अवैध तरीके से लाभ लिया गया शासन को हानि पहुंचाने के उक्त कृत्य में सिविल सेवा नियमों के नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के अंतर्गत निलंबन की कार्यवाही की गई है आदेश के तहत दोनों प्राध्यापकों को क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर में अटैच कर दिया गया है।