Translate

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

SP कुमार सौरभ ने...थाना बक्सवाहा के...दो अपराधियों की गिरफ्तारी पर किया पुरस्कार घोषित।

SP कुमार सौरभ ने...थाना बक्सवाहा के...दो अपराधियों की गिरफ्तारी पर किया पुरस्कार घोषित।


//आशीष चौरसिया, रुपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने थाना बक्स्वाहा के अपराध क्रमांक 213/18 धारा 147, 148, 149, 307, 294, 506 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर संयुक्त रूप से 4 हजार रूपए क नकद पुरस्कार घोषित किया है।
इन आरोपियों में महेश गौड़ उम्र 50 वर्ष निवासी नैनागिरि थाना बक्स्वाहा और शंकर घोषी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खिरिया खुर्द थाना बक्स्वाहा शामिल हैं।