Translate

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

डिजिटल के दौर में बुंदेलखंड की बेटी ने इंदौर में शुरू की सॉफ्टवेयर कंपनी।

डिजिटल के दौर में बुंदेलखंड की बेटी ने इंदौर में शुरू की सॉफ्टवेयर कंपनी।


//आशीष चौरसिया,रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। कहते हैं कि कुछ करने का जज्बा हो तो मेहनत के दम पर कड़ी से कड़ी चुनौती को हल किया जा सकता है ऐसा ही बुंदेलखंड के सागर जिले के शाहगढ़ में जन्मी नेहा बचपन से ही होनहार थी जिन्होंने अपनी हाइ सेकेंडरी तक की पढ़ाई छतरपुर जिले के बक्सवाहा में अपनी बुआ  के घर पर रहकर की  जिसके बाद भोपाल में ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा का अध्ययन किया जिसके बाद कुछ वर्षों तक एक इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट लेक्चरार के पद पर कार्य किया तथा फिर शादी के बाद वे इंदौर में शिफ्ट हुई।

इन्होंने अपने पति विद्युत सिंघई के साथ इनके ही इंस्टीट्यूट में कार्य किया विगत समय के बाद लोगो के स्किल और रोजगार को लेकर इन्होंने एक नई सॉफ्टवेयर कंपनी की शुरुआत की।
 जो कि अब इंदौर में SOFTVIN TECHNOLOGIES के नाम से प्रचलित हुई।
 इस कंपनी में मुख्यतया वेबसाइट बेव डिजाइन, मोबाइल एप्प , और अन्य सॉफ्टवेयर को बनाने का कार्य किया जाता है, कम्पनी के शुरुआत समय मे इन्होंने अपनी कंपनी में ही लगभग 15 लोगों को एम्प्लॉयमेंट / रोजगार दिया है जो अब वेहतर कार्य कर रहे है।
अतः अब इनका सपना कंपनी को मल्टीनेशनल कंपनी बनाना तथा अधिक लोगो को डिजिटल, स्किल्ड बनाना इनका मुख्य उद्देश्य है।