Translate

गुरुवार, 26 मार्च 2020

कोरोना-वायरस से बचाव के लिए दिए 10 लाख रुपये किये प्रदान।



//पुनीत कुमार मौर्य//

सिवान/गोरेयाकोठी। ग्राम+पो बसंतपुर निवासी राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने कल एक प्रेस जारी करते हुए मुख्यमंत्री विकाश योजना के अंतर्गत अपने अपने विधानसभा क्षेत्र गोरेयाकोठी के सभी नागरिकों को विश्व में चल रहे कोरोना वायरस ने निपटने के लिए 1000000 (दस लाख ) रुपये का सहायता प्रदान की।

राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने बताये की अपने 111 गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगो के लिए मास्क और सेनेटाइजर बतवाने व साफ सफाई करने का निर्णय लिए है, साथ ही साथ लोगो से अपील की है कि सभी लोग अपने घर मे रहे। एक दूसरे से दूरी बनाए रखे, बिना जरूरत घर से बहन न निकले। आपको बता दे कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 पंचायत आते हैं, सभी पंचायत में इस पैसा से लोगो को इस महामारी से बचाने व मास्क व सेनेटाइजर बतवाने की बात राजद बिधायक सत्यदेव सिंह ने की है।