//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। शहर के सिविल वार्ड विवेकानंद कालोनी की कक्षा 2 में अध्ययनरत 8 साल की बिटिया कुमकुम पटैल पिता ऋषि पटैल ने अपने जन्मदिन 30 मार्च को वर्ष भर जोड़े गये पैसे अपने गुल्लक को फोड़कर 2 हजार 100 रूपये जिला प्रशासन को सौंपकर कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत गरीबों के सहायतार्थ सौंपने का निर्णय लिया।अतः आज यह राशि जिला नोडल अधिकारी आरके मिश्रा को सौंपी गई।