हटा(दमोह)। लॉक डाउन थ्री के बाद अब जिलेभर के लोगों में भी राहत दिखाई दे रही है!
इसी के चलते शादियों का दौर भी शुरू हो गया है।
बीते डेढ़ माह से रुकी शादियां अब शासन के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ संपन्न हो रही है।
गुरुवार जिले के हटा नगर में पूरे शोसल डिस्टेंस क पालन करते हुए हटा बीटीआई कालोनी में प्रेमलाल लोधी द्वारा बेटी की शादी की बरात दमोह के समीप छोटी कटँगी से आई थी।
शादी के दौरान दोनों पक्ष के लोग मास्क में नजर आए और सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गया।