Translate

मंगलवार, 3 मार्च 2020

संगठन के सदस्यों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप...आबकारी विभाग नहीं कर रहा कार्यवाही...विभाग बना रहता है अनजान।

संगठन के सदस्यों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप...आबकारी विभाग नहीं कर रहा कार्यवाही...विभाग बना रहता है अनजान।


//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह (नोहटा)। नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार चौकी  के हरदुआ मानगढ का मामला जहां पर खुले आम शराब बिक रही है जानकारी के अनुसार भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा जबेरा के कार्यकर्ताओं ने बनवार देशी शराब दुकान से हरदुआ मानगढ़ को अवैध शराब की बिक्री हेतु जा रही अवैध शराब को पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया जिसमे एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की हीरो सिटी हंड्रेड न्यू गाड़ी है आरोपी विरसन सिंह पिता कोदू सिंह निवासी बनवार दूसरा सुरेंद्र यादव जिनके पास से शराब की संख्या 37 पाव  लाल, 25 सफेद जप्त कर बनवार चौकी पुलिस ने दोनो आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत  मामला पंजीबद्ध किया कार्यवाही मे बनवार चौकी प्रभारी संजय सिंह ठाकुर की अहम भूमिका रही अजीब तो यह है कि बनवार चौकी के अंतर्गत अनेक जगह खुले आम अवैध शराब बिक रही है वहीं आबकारी विभाग कार्यवाही करने से परहेज कर रहे हैं जिससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोटी कमीशन के चक्कर मे आबकारी विभाग के संबंधित अधिकारी कार्रवाई करने में आनाकानी करते हैं गांवो मे दर्जनो जगह बिक रहा नशा रूपी जहर पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो युवा पीढी नशे से ग्रसित हो जायेगी व बर्बाद हो जायेगी इसलिए आबकारी विभाग को बनवार चौकी व आसपास के क्षेत्रों मे बिक रही अवैध शराब पर अंकुश लगाना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके अब देखना होगा कि आबकारी विभाग व पुलिस विभाग गांवो मे बिक रही अवैध शराब पर अंकुश लगा पाती है यह तो आने बाला समय ही तय करेगा। इनका कहना है, दो पेटी अवैध शराब व एक मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियो पर आवकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।