Translate

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

पुलिस ने देशी कट्टा व तलवार सहित आरोपियों को दबोचा...भेजा हवालात।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जिले के थाना हिंडोरिया में दिनांक 27 मार्च 20 को आरोपी नसीम पिता वसीम कुरेशी निवासी दमोह के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एवं पप्पू पिता मुन्ना राठौर निवासी देवडोंगरा के कब्जे से एक जिंदा कारतूस जप्त किया।      जाकर अपराध क्रमांक 127 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, 188 ताहि का कायम किया गया है तथा दूसरी घटना में आरोपी खुमान पिता परम आदिवासी निवासी रियाना के कब्जे से एक लोहे की तलवार जप्त की गई।
अपराध क्रमांक 128/20 धारा 25(1)b आर्म्स एक्ट 188 ताहि कायम किया गया. आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया.आरोपी नसीम के ऊपर थाना कोतवाली में 4 अपराध पंजीबद्ध है व आरोपी खुमान शातिर चोर और निगरानीशुदा बदमाश है. जिसका थाना हटा जिला दमोह व जिला सागर व टीकमगढ़ में स्थायी वारंट लंबित है. उक्त कार्यवाही में हिंडोरिया थाना प्रभारी सत्येंन्द्र सिंह राजपूत, उप निरीक्षक सौरभ शर्मा, प्रधान आरक्षक पवन तिवारी, आरक्षक धर्मदेव, मुकेश दुबे सैनिक राकेश दुबे व जीआरएस खेमचन्द का विशेष योगदान रहा।