//नवनीत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहाँ पूरे देश को लॉकडाउन किया गया वही सरकार भी लोगो को राहत पहुचाने करोड़ो रूपये खर्च कर रही है शासन हर सम्भव प्रयास कर रही है कि लोग अपने घर पर ही रुके ताकि कोरोना का संक्रमण न बड़े और जल्द ही इस महामारी पर विजय पा ली जाए।
पुलिस प्रशासन भी 24 घण्टे मुस्तेद है लोगो को घर पर ही रहने के लिए समझाइस दे रहा है सारा दिन पेट्रोलिंग चल रही है , रोज़मर्रा की जरूरी सामग्री के लिए चार घण्टे के लिए बाजार की कुछ दुकाने खोली जा रही है लोग जरूरी सामग्री की खरीददारी के बाद घर का रुख कर लेते है
● नगर परिषद के उदासीन रवैये के चलते लोग घर से निकलने को है मजबूर।
बक्सवाहा में पेयजल समस्या कोई नई बात नही है नगर परिषद की लापरवाही की बजह से हमेशा से ही नगरवाशी पानी के लिए जद्दोजहद करते रहे है पर लॉकडाउन के चलते जहाँ पूरे देश शासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि लोग घर से बाहर न निकले और कोरोना का संक्रमण न फैले पर कहते हैं ना कि जल है तो कल है नगर में पानी की सप्लाई पिछले कई दिनों से ठप पड़ी हुई है लोग टीवी पर कोरोना के संक्रमण से बचाव के निर्देष तो सुन रहे है कि दिन में कई बार अपने हाथों को धोएं पर यहाँ तो पीने के पानी के भी लाले पड़े है लोग कोरोना जैसी महामारी को भी दरकिनार कर अपने कंठ की प्यास बुझाने अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डाल कर पानी के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे है शासन के निर्देश है कि सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध व किसी भी जगह भीड़ जमा न हो पर पानी की समस्या के चलते एक ओर तालाब पर कपड़े धोने बालो और नहाने बालो की भीड़ जुड़ रही है तो बही नगर के नलकुपो व कुओं पर पानी भरने वाला की भीड़ जुड़ रही है
● इनका कहना है कि....
"नगर में पानी सप्लाई के लिए जो बोर उपयोग में है उनमें से दमोह रोड वाले बोर से पानी गंदा आ रहा था उसे बंद कर दिया है बम्होरी रोड स्थित बोर से पानी आता है उसकी मोटर खराब हो गई है अभी मोटर डाली है पेयजल सप्लाई जल्द चालू होगी।"
लखनलाल पाठक (सीएमओ,नगर परिषद बक्सवाहा)