दमोह। स्थानीय अग्रसेन मंदिर में हुआ तृतीय महाआरती का भव्य आयोजन...बड़ी संख्या में अग्र बंधुओं की रही मौजूदगी।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। तृतीय महाआरती का हुआ भव्य आयोजन अग्रवाल समाज दमोह के द्वारा भगवान अग्रसेन जी की तृतीय महा आरती का आयोजन फुटेरा वार्ड 2 स्थित भगवान अग्रसेन मंदिर में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही वही कार्यक्रम में जिनका का आज जन्मदिवस व शादी की सालगिरह थी उन्हें भी मंदिर पुजारी ब्रजेश शुक्ला ने तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया आज दीपक अग्रवाल जबलपुर नाका बालों का जन्मदिवस था जिसमें उनके द्वारा आरती में प्रसाद की व्यवस्था की गई सभी अग्र बंधुओं ने उन्हें जन्म दिवस की बधाइयां प्रेषित की और उनके दीर्घायु होने की कामना भगवान अग्रसेन से की ।चौथी महाआरती का आयोजन 7 अप्रैल मंगलवार शाम 7:30 बजे किया जावेगा।
