//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। कलेक्टर तरूण राठी ने चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण की दृष्टि से हो रहे मास्क डिस्पोजल (विनिष्टिकरण) के प्रोटोकॉल से आमजनों को अवगत कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग कर रहे है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी ने जिले के नागरिकों से आव्हान किया है कि मास्क को उपयोग के बाद यहां-वहां ना फेंके उसे, जलायें या नगरपालिका के कंटेनर में डाला जायें ताकि नगरपालिका द्वारा उसका समुचित डिस्पोजल किया जा सकें।ज्ञात हो कि कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग आमजन कर रहे हैं, बहुत अच्छी बात है, परंतु सभी से आग्रह है कि चिकित्सकों के द्वारा बताये गये बातों पर गंभीरता से अमल भी करें। इस संबंध में उन्होंने उपयोग के बाद इसे यहां-वहां फेकनें से इसके परिणाम गंभीर होने की बात बताई गई है।