भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा...अखंड दुर्गा चालीसा पाठ व महाआरती आयोजन।
जुझार/दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वधान में दमोह जिले के असाटी वार्ड नंबर एक में डालचंद असाटी के निवास पर दिव्यांश असाटी के जन्मदिन के अवसर पर पांच घंटे का दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया जहां शक्तिपुत्र महाराज के निर्देश दिव्य मां दुर्गा की महाआरती एवं गुरुवर के जयकारे लगाकर महाआरती संपन्न की,भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि गुरुवर हमारे ऋषि रूप से अवतरित होकर समाज को नई दिशा दे रहे हैं नशा मुक्त मांसाहार मुक्त व चरित्रवान जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए सद मार्ग पर समाज को बढ़ा रहे हैं ताकि समाज में सुख शांति प्राप्त हो सकें। टीम प्रमुख ज्ञानी रजक ने कहा बड़े सौभाग्य के क्षण है जब हम एक साथ बैठकर के साधना करते हैं वह साधना सर्वोपरि मूल जननी की साधना है साधना एक पक्ष है दूसरा पक्ष वह होता है जब हम जनकल्याण कर समाज को जन जन को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त करके साधना करते हैं उन्होंने गुरुवर ने समाज को तीन धारा प्रदान की है पहली धारा पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम जहां पर 1997 से अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ अनंत काल के लिए चल रहा है दूसरी धारा भगवती मानव कल्याण संगठन जो जन जन को नशामुक्त मांसाहार मुक्त कर समाज को सदमार्ग की ओर ले जा रहे हैं तीसरी धारा भारतीय शक्ति चेतना जो जन जन के हित के लिए कार्य कर रही है जिसमें हर मानव सुखी और समृद्धि का जीवन जी सके इस मौके पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर महिला जिला अध्यक्ष आरती ठाकुर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की प्रांतीय महासचिव उमा ठाकुर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश गुप्ता टीम प्रमुख ज्ञानी रजक घनश्याम प्रसाद असाटी मयूर असाटी राकेश असाटी राजन असाटी शैलजा असाटी राधा असाटी सरोज असाटी शिक्षक डालचंद असाटी बहन राजकुमारी सोनी अनीता रैकवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
