Translate

रविवार, 29 मार्च 2020

सोशल मीडिया के जरिए देश वासियों को हँसानें में जुटे लॉफिंगबुद्धा।



//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सिवान। जहां पूरा देश कोरोना के भय से भयभीत है।वहीं इंडियन लॉफिंग बुद्धा नागेश्वर दास डेली फेसबुक लाईब के जरिए पूरे देश को हँसा रहें हैं।वहीं लॉफिंगबुद्धा से जब हमारे संवाददाता ने बात किया तो उन्होंने बताया कि इस कोरोना जैसे वायरल से लड़ने के लिए हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम बहुत मजबूत होनी चाहिए।रोग प्रतिरोधक क्षमता भी ठीक होनी चाहिए। इस नाते हमनें सोशल मीडिया के जरिए लोगों को हँसी का मंत्र देना शुरू किया।जिसका परिणाम यह हुआ कि आज हजारों लोग देश के हर कोने से हमसे जुड़ कर खूब ठहाके लगा रहे हैं ।और अपना टेंशन मिटा कर अपने आप को हल्का व तरो ताज़ा महसूस कर रहे हैं।लॉफिंगबुद्धा नागेश्वर दास ने यह भी बताया कि जबतक लॉक डाउन की स्तिथि अपने देश में रहेगी तबतक हम युहीं देशवासियों को तनावमुक्त करते रहेंगे।
हमारे एक घंटे दोपहर 12 - से 1 फेसबुक लाईब पर समय देने से लोगों का मनोरंजन भी हो जाता है साथ ही सरकार के नियमों का पालन करने की अपील भी हो जाती है।जिसका अनुसरण लोग कर भी रहें है।