Translate

रविवार, 29 मार्च 2020

बक्सवाहा के हरिराम ने किया वो,जो है सराहनीय... टैक्सी से नि:शुल्क करेंगे मरीजों की सेवा।

//रुपेश जैन,रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है जिसके चलते तत्काल प्रभाव से लॉक डाउन एवं जिले छतरपुर में प्रभावी रूप से धारा 144 भी लागू है। 


लेकिन प्रमुख बात यह है कि ऐसी गंभीर स्थिति में लॉक डाउन के कारण आसपास के ग्रामों का भी संपर्क बक्सवाहा मुख्यालय से टूट चुका है जिससे मरीजो को आने जाने में विभिन्न परेशानीयों को देखते हुए बक्सवाहा के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर हरीराम अहिरवार ने अपनी टैक्सी बक्सवाहा के आसपास किसी भी स्थान से किसी भी पीड़ित व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा तक आने और घर तक वापिस जाने के लिए गाड़ी की जरूरत हो तो निशुल्क सेवा शुरू की है जो अत्यंत ही सराहनीय है।

तथा इसके लिए उन्होंने अपना फोन नंबर भी जारी किया है 9993481376