//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सिवान। जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव में ( सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार पीड़ित व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करना कानूनन अपराध है ) विगत कुछ दिनों पहले विदेश से अपने घर आया था। वही प्राप्त खबरों के मुताबिक इनका कहीं मेडिकल जांच नहीं हो पाया था और वह अपने घर पर रह रहा था। लेकिन अचानक उनको खासी और सरदी आने लगी जहां दिन प्रति दिन उनका स्वास्थ्य हालत खराब होने लगी और वही उनके परिवार वाले इस बात को छुपाते जा रहे थे आसपास के लोगों से और स्वास्थ विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों से।
लेकिन वहीं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इस बात की खबर स्थानीय पुलिस को पता चल गई। जहां आनन-फानन में एक्शन लेते हुए कल रात्री में पुलिस ने ( पीड़ित व्यक्ति का जाने करना कानूनन अपराध है ) के घर पर छापामारी कर पीड़ित व्यक्ति को लेकर पटना जांच के लिए रवाना हो गई और जाँच के लिए उनका ब्लड शैपल दे दिया गया।
वहीं जब रिपोर्ट आई तो यह मालूम चाला की पीड़ित व्यक्ति को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। यानी कि विदेश से आए इस पीड़ित व्यक्ति को कोरोनावायरस हो गया है।जहां आज सुबह मे पुलिस और डॉक्टर की टीम ने नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है और पीड़ित व्यक्ति के के सभी परिवार वालों के साथ साथ 12 लोगों को पटना जाँच के लिए भेज दिया गया है और पुरे अगौता गांव को पुलिस की टीम चारो तरफ से सील कर दिया है। वहीं डॉक्टरों की टीम भी पहुंच चुकी है जहां कैंप के लिए टेंट गिराया जा रहा है जहां पूरे गांव की जांच प्रकिया डॉक्टरों की टीम द्वारा चालू किया जाएगा।
और साथ ही अगौता गांव के सटे हुए सभी गांव को भी अलर्ट कर दिया गया है।जिस पंचायत में कर्फ्यू लगया है उसका नाम है कररुआ, पचलखि, मकरियार, हसुआ, गंभीरपुर सेमरिया, अगौता, मिर्जापुर बर्री।
अतः ऐसी स्थिति पर बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ आपसे अपील करता है कि इस तरह की जानकारी छुपाये नही एवं तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे,क्योंकि हमें कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकना है।