Translate

बुधवार, 25 मार्च 2020

CPS ग्रुप ने स्कूल के 100 कमरों को...कोरोनावायरस पीड़ितों के उपचार के लिए किया समर्पित।



//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सारण। सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर हरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वैश्विक महामारी और विपदा की घड़ी में विकास नगर, चाँदमरी रोड स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा के 100 कमरे को जरूरत पड़ने पर कोरोनावायरस पीड़ितों के उपचार और आइसोलेशन वार्ड बनाये जाने की पेशकश की है। जिसमे पूर्व से बिजली, पानी,पंखा और पार्किंग की सुदृढ़ सुव्यवस्था है आगे उन्होंने बताया कि इस विपदा की घड़ी में सीपीएस ग्रुप तन मन और धन से समाज के साथ खड़ा है जहां प्राचार्य श्री मुरारी सिंह ने बताया कि इस संकट की घड़ी में शासन- प्रशासन जैसे चाहे सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा के भवन और सुविधाओं का उपयोग कर सकता है और यह सूचना विद्यालय प्रबंधक श्री विकाश कुमार सिंह ने दी है।