Translate

शुक्रवार, 27 मार्च 2020

MLA साहब ने हर घर मे सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण के लिए दल किए रवाना।



//जसवंत सिंह यादव//

बिजावर(छतरपुर)। क्षेत्रीय विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए बिजावर नगर के समस्त वार्डों में सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण हेतु 6 वाहनों को पुलिस दल एवं नगर परिषद के कर्मचारियों, एमपीईबी कर्मचारी सहित कुछ निजी वालेटियर को आज रवाना किया।

           यह दल नगर के समस्त वार्डों में घर-घर जाकर सैनिटाइजर एवं मास्क वितरित कर रहे है। क्षेत्रीय विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से बचाना एवं उनको स्वस्थ रखना मेरी पहली प्राथमिकता है।

श्री शुक्ला ने कल ही कोरोना वायरस से बचाव हेतु क्षेत्र विकास निधि से 7 लाख रुपए तथा अपनी व्यक्तिगत पूंजी से 2 लाख 10 हजार रुपए जनता की सेवा में दे चुके हैं , साथ ही श्री शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि लोग घर के अंदर ही रहें और केवल अति आवश्यक कामों के लिए घर से बाहर निकले साथ ही श्री शुक्ला ने जनता को विश्वास दिलाया की किसी भी जरूरत के लिए निसंकोच संपर्क करें, मैं इस भयावह स्थिति में आपके साथ खड़ा हूं ! आपका बेटा ,आपका भाई ,हर दम हर पल आपके लिए सेवा में तत्पर रहेगा।