Translate

गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

19 वर्षीय युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी...फिलहाल कारण अज्ञात।



//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। बमीठा थाना क्षेत्र के चौकी चंद्रनगर अंतर्गत ग्राम वरखेरा से आज गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे, एक 19वर्षीय युवती की खुदकुशी करने का दुखद मामल सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्ष की युवती ने घर के अंदर दुपट्टे से फाँसी के फंदे पर झूलकर की अपनी जीवन लीला समाप्त कर मौत का दामन थाम लिया है हालांकि फिलहाल आत्महत्या का कारण करने के करण अज्ञात बताये जा रहे हैं।
तथा जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने मोके पर पहुँचकर मामला कायम कर अपनी जांच की शुरू कर दी है तो वही शव को पोस्टमार्टम के लिये राजनगर स्वास्थ्य केंद भेजा दिया गया है।