Translate

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

बुंदेलखंड में दूसरा कोरोना पॉजिटिव...सागर के बाद अब टीकमगढ़ में दस्तक... घबराये नही,सावधानी बरतें।



नेटवर्क टीकमगढ़। सागर में कोरोना पोजेटिव मामला सामने आने के बाद अब संभाग के टीकमगढ़ में भी कोरोना की दस्तक की खबर सामने आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के गांव लमेरा में कोरोना का पहले मरीज का मामला सामने आया है, जो इंदौर से वापिस अपने घर आया था।
         वह इंदौर से वापिस आने के बाद उसके परिवार के चार सदस्यों की जांच करके रिपोर्ट भोपाल भेजी गई थ, जिसके बाद भोपाल से आई जांच रिपोर्ट में मरीज पॉजिटिव पाया गया है।
अतः ऐसी स्थितियों पर बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ आपसे पुनः बार-बार अपील करता है कि नियमों का पालन करें सोशल डिस्टेंस अवश्य बनाए रखें तथा साथ ही सावधान रहें सतर्क रहें और अपना व अपनों का ख्याल रखें।