● आगामी 3 मई तक बढ़ाया गया देश में लॉक डाउन।
एजेंसी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रेल मंगलवार को देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि..."किसानों को कम से कम दिक्कत हो देश में दवा से लेकर के राशन तक पर्याप्त भंडार है, सप्लाई चैन की बाधाएं लगातार दूर की जा रही है, हेल्थ फास्ट के मोर्चे पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं जहां पहले एक लेब था वहीं अब 220 से ज्यादा लैब टेस्टिंग का काम कर रही है विश्व का अनुभव यह कहता है कि कोरोना के 10000 मरीज होने पर 15 सौ से16 सौ बेड्स की जरूरत होती है लेकिन भारत में अब हम करीब एक लाख से अधिक बेड की व्यवस्था कर चुके है इतना ही नहीं 600 से भी अधिक ऐसे अस्पताल हैं जो सिर्फ कोविड-19 के लिए काम कर रहे है इन सुविधाओं को और तेजी से बढ़ाया जा रहा है।"
● प्रधानमंत्री ने सात बातों का पालन करने की अपील।
• बुजुर्ग लोगो का ख्याल रखें, एक्स्ट्रा केयर करें।• लॉक डाउन का पालन कर, घर मे बने हुए मास्क उपयोग करें।
• आयुष के निर्देशों का पालन करे,,गर्म पानी ,काढ़ा आदि पिएं।
• आरोग्य सेतु मोबायल एप इंस्टाल करें और प्रेरित करें।
• जितना हो सके उतने गरीब परिवारों की देखरेख करें, मदद करे।
• व्यवसाय उद्योगों में कर्मचारियों को नोकरी से न निकाले संवेदना रखें।
• देश के कोरोना योद्धाओं डॉक्टर,नर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मियों का सम्मान,गौरव करें।
तो साथ ही इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं अपील करते हुए कहा कि लाॅकडाउन के नियमों का पालन करें, जहां है वहां रहे सुरक्षित रहें, वयं राष्ट्रे जागृतंम हम सभी राष्ट्र को जीवन को जागृत बनाए रखेंगे इसी कामना के साथ मैं अपनी बात समाप्त करता हूं आपको आपके परिवार को उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामनाएं करता हूं।

