Translate

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

किसानों की सुविधा के लिए कलेक्टर का प्रयास "सौदा पत्रक के आधार पर गेहूँ खरीदी" का निर्णय।


//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच गेहूं खरीदी के चलते कलेक्टर श्री अक्षय सिंह जी ने जिले भर के किसानों को सौदा पत्रक के आधार पर सोमवार से गेहूँ खरीदी प्रारंभ करने की राहत भरी और सुविधा जनक व्यवस्था का ऐलान किया है ।
जिसके चलते क्षेत्र का किसान पृथ्वीपुर एवं निवाडी में संचालित नवीन कृषि उपज गल्ला मंडियो में बतौर सेम्पल अपने घर से गेहूँ भरकर व्यापारी को मण्डी मे दिखाने बेचने  के लिये लायेगा ।
तथा अपने माल की व्यापारी से उचित मूल्य पर सौदा तय करेगा ।
सब कुछ तय हो जाने के बाद गांव में ही किसान के घर - खलयान जाकर रजिस्ट्रेड व्यापारी और चिन्हित विक्रय केन्द्रों के संचालक गेहूं खरीदी करेगे ।
इस अनोखी पहल के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि गल्ला मण्डियों एवं गेहूँ उपार्जन विक्रय केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण के बचाव से किसानों के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में देते हुए यह फैसला लिया गया है ।
उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों में भारी संख्या में किसानों का एकात्रित होना संकट उत्पन्न कर सकता है ।
तथा एक दूसरे कोरोना कोविड 19 के शिकार भी हो सकते है।
स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से किसानों के पक्ष में लिये गये निर्णय को लेकर किसानों मे भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है ।
बता दे कि जिले के दोनों जनपदीय इलाके पृथ्वीपुर एवं निवाडी क्षेत्रों के किसानों को गेहूं परिवहन करने के लिये गल्ला मंडी तक का ट्रेक्टर अन्य वाहनो का भाडा चुकाना पडता था ।
किन्तु कलेक्टर श्री अक्षय सिंह के द्वारा अमल में लायी गयी सौदा पत्रक योजना से किसानों को अब  गल्ला मण्डियों एवं चिन्हित विक्रय ठिकानों तक गेहूं बेचने के लिये ट्रेक्टर व अन्य वाहनों से नही आना पडेगा ।
केवल गेहू का सेम्पल देखकर रजिस्ट्रेड व्यापारी उसके घर खेत और खलयान व गांव में ही गेहूं  खरीदी करेगे ।
यह कार्य आगामी 20 अप्रैल से शुरू किया जावेगा  इससे किसानों का अतिरिक्त भाडा एवं पल्लेदारी के खर्चो की बचत हो जायेगी ।
तथा गेहू उचित खरीदी का सही रेट 1975₹  किसान को प्राप्त होगा ।
बताया जाता है कि मंडियो मे अनावश्यक किसानों के साथ आये सहसंगियो की भारी भीड जमा हो रही थी जिस बजह से  मानव दूरी का अंतराल भी प्रभावित हो रहा था ।
एवं कोरोना संक्रमण के फैलने का  भी भय था ।