Translate

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

"सारे जहाँ से एक धोखा हुआ है,चाइनीज प्रॉडक्ट कोरोना हुआ है" रचनात्मक कार्य कृष्ण बिहारी गौतम द्वारा लिखित।



सारे जहाँ से एक धोखा हुआ है।
चाइनीज प्रॉडक्ट कोरोना हुआ है।
आयात - निर्यात सब ठप्प हुआ है।
हर काम - कारखाना भी बंद हुआ है।
प्रदूषण का स्तर भी नीचे को गिरा है।
वृक्ष समुदाय ख़ुशी में झूमा हुआ है।
शुरू छतों पर आना - जाना हुआ है।
मास्क का भी खूब बिकना हुआ है।
तालियों - दीपों का उत्सव भी हुआ है।
भारतीय एकता का दिखना हुआ है।
कोरोना ने भारत को एक मौका दिया है।
विश्व पटल पर छाने का अवसर दिया है।
इतिहास के वक्ष पर प्रथम बार हुआ है।
अमेरिका भी माँगने को मजबूर हुआ है।
डॉक्टरों का भगवान रूप प्रकट हुआ है।
पुलिस - शक्ति का भी उद्भव हुआ है।
 21- 19 दिनों का लॉक डाउन हुआ है।
कोरोना की हार का भव्य ऐलान हुआ है।
हर नागरिक स्वनिवास में स्वकैद हुआ है।
एक न्यू-डिजिटल-इंडिया का वादा हुआ है।

●  अगर आपके पास भी कोई ऐसी रचनात्मक लेखन कार्य है तो इस नंम्बर पर भेजें। (7247230761)