Translate

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण...गुलगंज,बड़ामलहरा एवं घुवारा उपार्जन केंद्र पहुंचे।


//जसवंत सिंह यादव//

बिजावर(छतरपुर)। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा आज गुलगंज, बड़ामलहरा एवं घुवारा स्थित उपार्जन केन्द्रो का औचक निरिक्षण किया गया।
 उन्होंने यहां किसानों एवं समिति प्रबंधक से बात कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, श्री कलेक्टर ने गुलगंज उपार्जन केंद्र पर मज़दूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

 श्री सिंह द्वारा किसानो को समझाया गया की गेहूं घर से साफ़ कर के लाएं ताकि तुलाई का कार्य जल्द संपन्न हो पाए, इसमे किसानो का ही हित है साथ ही सभी किसान एक बोरी मे 50 किलो 300 ग्राम से ज्यादा गेहूं ना तुलवायें।
कलेक्टर ने अपने समक्ष उपार्जित गेहूं का वजन कराके गुणवत्ता को भी परखा।
 उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों पर कोरोना वायरस के मद्देनजर विशेष एहतियात बरतने तथा सोशल डिस्टेंस के साथ कार्य करने को कहा व सभी को मास्क ग्लव्स का प्रयोग करने के निर्देश भी दिए।