Translate

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

बमीठा। सोशल डिस्टेंस अपनाते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित।



//आशीष मिश्रा//

 बमीठा(छतरपुर)।  बमीठा थाना प्रभारी याकूब खान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री कुमार सौरभ के निर्देशन में आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस बैठक का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि आने वाले महावीर जयंती जैन समाज एवं मुस्लिम समाज के त्योहारों के बारे में चर्चा की गई।
तथा टीआई याकूब खान सबसे अपील की कि अपने अपने घरों में रहकर पूजा और नमाज अदा करें कोई भी बाहर ना निकले जो भी धार्मिक आयोजन हो वह अपने अंदर रहकर करें।