एजेंसी दिल्ली। देश में 21 दिनों का लॉकडाउन और लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के नए मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विडियो संदेश जारी किया है।
जहां प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देशवासियों से दिनांक 5 अप्रैल को रविवार को रात 9 बजे अपने घरों की सभी लाइटें बंद करके घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट तक मोमबत्ती दीया या टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है।
वहीं उन्होंने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का पालन करने का भी आवश्यक निर्देश दिया है,जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सबको मिलकर कोरोनावायरस के संकट के बीच इस अंधकार मिटाने के लिए एक चुनौती देनी है। जहां हम सभी को एकजुट होकर उसे प्रकाश की ताकत का परिचय एहसास कराना है।
