Translate

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

बक्सवाहा। RSS ने किया...महामारी से लड़ रहे यौद्धाओं का सम्मान।


बकस्वाहा(छतरपुर)।   नगर में आरएसएस के स्यमसेवकों द्वारा आज डाक्टरों और पुलिस के ऊपर पुष्प वर्षा कर और मला पहना कर सम्मान किया गया है।
जिस तरह कोरोना से लड़ाई में आज  पुलिस और डॉक्टर महनत कर रहे हैं। वो कार्यशैली आज कहीं ना कहीं सभी को प्रभावित कर रही है।और लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान बड़ा रही है। पुलिस और डॉक्टरों के कार्यों को सराहने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए नगर बकस्वाहा के आरएसएस के स्यम्सेवकों ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा की और पुष्प मलाए पहनने के साथ ही तालियां बजा कर उनको उत्साहित किया।और विपत्ति की इस घड़ी में जिस तरह डॉक्टर और पुलिस कार्य कर रही है उसकी प्रशंसा की।

 इस सम्मान के लिए स्वयं सेवकों और पुलिस एवं डॉक्टर स्टाफ द्वारा सोशियल डिस्टेंस का भी पालन किया गया ।