Translate

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

बड़ामलहरा। 86 प्रवासी ग्रामीणों को क्वारंटाइन से मिली छुट्टी।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। 86 प्रवासी ग्रामीणों को क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। बताया जाता है कि, जांच रिपोर्ट में कोरोना बीमारी जैसे कोई लक्षण इनमें नहीं पाये गये। कुछ दिन पूर्व यह मजदूर महानगरों से लौटे थे स्वास्थ्य परीक्षण हेतु इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा था।
     कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये स्थानीय प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। महानगरों से लौटनें वाले प्रवासी ग्रामीणों को रोककर उनके स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समूचे बिखं. क्षेत्र में 10 क्वारंटाइन सेंटर व 20 अन्य सेंटर बनाऐ गये है। इनमें 289 प्रवासी ग्रामीणों  को रोककर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट में सर्दी, खांसी व बुखार जैसे कोई लक्ष्ण नहीं मिलनें पर 86 लोगों को छुट्टी दे दी गई। सीइओ अजय सिंह के अनुसार सोमवार को इन सेंटर्स में 203 ग्रामीण अभी और रुके है। जांच रिपोर्ट के आधार पर शेष लोगों को छोडा जाऐगा। उन्होनें खुशी जाहिर करते हुऐ बताया कि, बडी खुशी की बात है कि, क्षेत्र में कोरोना बीमारी संबंधित कोई भी मरीज नहीं मिला।

 जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरापट्टी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बदेलनखेरा में 19, शासकीय प्राथमिक शाला मवयाखेरा में 47 व शासकीय प्राथमिक शाला सफनपट्टी क्वारंटाइन सेंटर में 22 संदेहीजनों को रखा गया। ग्राम पंचायत प्रभारी सचिव जीतेंद्र सिंह परमार बताते है कि, क्वारंटाइन सेंटर परिसर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा नियमित रूप से सेनिटाइजर का छिटकाव भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य के अलावा यहाँ रह रहे लोगों की अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्र में स्थित क्वारंटाइन सेंटर्स का विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी, एसडीएम एनआर गौंड सहित अन्य प्रशासनिक अमले द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है।