//मदन साहू//
नेटवर्क छतरपुर।. छतरपुर में कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। जिससे छतरपुर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है, सैंपलों की जांच रिपोर्ट में ईशानगर स्थित कालापानी क्षेत्र के व्यक्ति की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी है।
सिविल सर्जन आर एस त्रिपाठी ने बताया यह युवक डाॅ बाजपेयी के यहां दिखाने गया था और छतरपुर की सान्वी पैथोलॉजी पर टेस्ट भी कराया।डाॅ बाजपेई का क्लीनिक एवं सान्वी पैथोलॉजी को सील कर दिया गया है।