//मदन साहू//
नेटवर्क भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी,हायर सेकंडरी व्यावसायिक,हायर सेकंडरी अंधमूक बधिर की शेष परिक्षायें 9 जून से आयोजित की गई है।बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है कि वर्तमान स्थान से अन्य स्थानों पर विस्थापित परीक्षार्थी विशेष परिस्थितियों में वर्तमान में जिस भी जिले में निवासरत वहीं से परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।ऐसे परीक्षार्थियों को अन्य किसी जिले से शेष परीक्षाएं देने के लिए कल 25 मई सायं 4 बजे से 28 मई तक आॅनलाइन आवेदन कियोस्क या पोर्टल या मण्डल के मोबाइल एप के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।ऑनलाइन आवेदन की सुविधा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय,जिले की समन्वयक संस्था,मण्डल के संभागीय कार्यालयों के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगी।परीक्षार्थियों को जिला परिवर्तन करने की स्थिति में नवीन चयनित जिले के जिला मुख्यालय पर परीक्षा केन्द्र आवंटित किया जाएगा।लेकिन जिले के भीतर केंद्र परिवर्तन की अनुमति नहीं दी गई है।
