Translate

गुरुवार, 7 मई 2020

दमोह। धारा 144 का उलंघन करने वालो पर पुलिस का शिकंजा... 46 प्रकरण दर्ज कर 63 पर हुई कानूनी कार्यवाही।



नेटवर्क दमोह। दमोह पुलिस की कार्यवाही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव  के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत पुलिस विभाग ने धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा का उलंघन करने वालों पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 46 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये और 63 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।