Translate

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

निवाड़ी। जिले में खाद्यान्न पात्रता पर्ची हेतु दावा आपत्ति 03 अगस्त से 07 अगस्त तक आमंत्रित।

//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया है कि ऐसे परिवार जिनका सत्यापन होकर पात्र पाये गये हैं परन्तु जिनकी पात्रता  पर्ची जारी नहीं हुई है, इनकी पर्ची जारी की कार्यवाही तथा जिन परिवारों ने पिछले 6 माह से राशन नहीं लिया अथवा जिन सदस्यों की मृत्यु हो गई या जिनका विवाह हो गया या जो डुप्लीकेट है ।
 एवं अन्य कारणों से परिवार में नहीं रहने वाले परिवारों के सदस्यों के नाम काटने की कार्यवाही शासन के निर्देशानुसार 31 जुलाई से 7 अगस्त 2020 तक की जायेगी ।
पात्रता पर्ची हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रण एवं निराकरण 3 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जायेगा। अनुपलक्ष्य परिवारों/सदस्यों की सूची का प्रिंट निकालकर राशन दुकानों पर चस्पा किया जायेगा। इस संबंध में जानकारी के लिये नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री मेघा तिवारी मो. नं. 7746947079 एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री संदीप पांडेय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निवाड़ी मो.नं. 9425777637 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुये यथा संभव दूरभाष पर या व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचनार्थी संपर्क करें।
इस संपूर्ण कार्य हेतु प्रत्येक पंचायत/वार्ड हेतु माॅनिटरिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।