//मदन साहू//
नेटवर्क छतरपुर। जिले में कोरोना के 8 नए मामले सामने आने से ज़िले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है।CMHO विजय पथोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।जिसमें कालापानी में 6 और कूढ़ में 2 पॉजिटिव मिले हैं।इससे इलाके सहित जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है।