Translate

बुधवार, 27 मई 2020

पन्ना। टोल फ्री नम्बर पर मिली सूचना के आधार पर जिला स्तरीय पुलिस टीम द्वारा देवेन्द्रनगर शराब दुकान पर की गई कर्फ्यू उल्लंघन की कार्यवाही।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पन्ना जिले मे अवैध शराब बिक्री की सूचना देने के लिये टोल फ्री नम्बर 7587634100 जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियो की सूचना दे सकता है। आज दिनांक 27.05.2020 को टोल फ्री नम्बर 7587634100 में सूचना प्राप्त हुई कि देवेन्द्रनगर शराब दुकान में शाम 07.00 बजे के बाद भी शराब दुकान से शराब की बिक्री की जा रही है जबकि पूर्व में ही जिला दण्डाधिकारी पन्ना द्वारा सम्पूर्ण पन्ना जिला में दुकान खुलने का समय सुबह 07.00 बजे से समय 07.00 बजे शाम तक निर्धारित किया गया है एवं शाम 07.00 बजे से सुबह 07.00 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। सूचना की तस्दीक हेतु जिला स्तरीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना की तस्दीक हेतु टीम के एक सदस्य को शराब दुकान से शराब खरीदने हेतु भेजा गया जो समय 08.30 बजे रात्रि को शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारियो द्वारा 250 रूपये लेकर शराब बेची गई । पुलिस द्वारा सूचना की सत्यता प्रमाणित होने पर शराब दुकान संचालित करने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाये जाने पर धारा 188 भा0द0वि0 की कार्यवाही की गई । साथ ही शराब दुकान शील करने एवं शराब दुकान का लायसेन्स निरस्त करने हेतु प्रतिवेदन पृथक से तैयार किया जाकर जिला दण्डाधिकारी पन्ना को भेजा जा रहा है ।