Translate

शुक्रवार, 29 मई 2020

पन्ना। कलेक्टर ने की होटलों का निरीक्षण...अनिमित्ता पाये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा ग्रामीण अंचल के भ्रमण से लौटते समय गल्ला मण्डी स्थित कृष्णा होटल एवं रामा होटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृष्णा होटल में बिठाकर चाय पिलाई जा रही थी। होटल संचालक स्वयं मास्क नही लगाए हुए थे। इस पर कार्यवाही करते हुए होटल सील करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रामा होटल का निरीक्षण किया गया। होटल में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते हुए पाए जाने पर इनके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।