Translate

मंगलवार, 26 मई 2020

बक्सवाहा। तालाब निर्माण में डूब क्षेत्र वाली भूमि का मुआवजा दिलाने के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन...यहां वीडियो देखें।



//रत्नेश रागी,आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)।  गढ़ीसेमरा तालाब योजना अंतर्गत तालाब निर्माण एवं डूब क्षेत्र में आने वाले कृषकों ने तालाब निर्माण कार्य शीघ्र बंद करवाने के संबंध में मंगलवार को नायब तहसीलदार करन सिंह कौरव माध्यम से छतरपुर जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के नाम एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें मांग की गई है की तालाब निर्माण में आए डूब क्षेत्र वाले कृषकों को उनकी भूमि का मुआवजा दिलवाया जाए तो साथ ही अवैध तरीके से हो रहे तालाब का निर्माण कार्य बंद कराया जाए।

●  ज्ञापन में कहा गया है कि...

गढ़ीसेमरा तालाब योजना अंतर्गत ग्राम गढ़ीसेमरा, जुझारपुरा एवं मडियाहार की कृषकों की भूमि डूब क्षेत्र में आ रही है किसानों ने बताया कि सांवरिया ग्रुप छतरपुर द्वारा अवैध तरीके से तालाब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है तालाब निर्माण क्षेत्र एवं डूब क्षेत्र के कृषकों की भूमि का ना तो अब तक नोटिस दिया गया है और ना ही संबंधित क्षेत्र की भूमिका कृषकों को मुआवजा दिया गया है जिन कृषकों की भूमि तालाब निर्माण एवं क्षेत्र में आ रही है उन्हें ₹700000 प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिलवाया जाए तथा इसके बाद ही निर्माण कार्य करवाया जाए इसके साथ ही ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए यह मांग की है कि मुआवजा दिलवाने की पूर्व तालाब निर्माण कार्य तत्काल बंद कराया जाए अगर निर्माण कार्य बंद नहीं कराया जाता तो हम सभी कृषकों को तालाब निर्माण कार्य बंद करवाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।