नेटवर्क छतरपुर। भारत सरकार के भारत मौसम विभाग (IMD )द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों में छतरपुर जिले एवं आसपास के क्षेत्रो में 10 एवं 11 मई आसपास गरज चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना है।
अधिकतम एवं न्यूनतम तापक्रम क्रमशः 39-40 ° C एवं 24-25 ° C के आसपास रहने की सम्भावना है।
हवा में 6 -23 % आर्द्रता रहने की सम्भावना है। हवा 10.5-13.5 किलो मीटरप्रति घंटा कि दर से चलने की सम्भावना है।
● आने वाले पांच दिनों की कृषि कार्य :-
1. कोरोना (कोविड़-19) के गंभीर फैलाव को देखते हुए किसानों को सलाह है कि तैयार फसलों की कटाई तथा अन्य कृषि कार्यों के दौरान भारत सरकार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों, व्यक्तिगत स्वच्छता, मास्क का उपयोग, साबुन से उचित अंतराल पर हाथ धोना तथा एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाये रखने पर विशेष ध्यान दें।
2. जैविक खादों का प्रयोग सफल बोने से 20 - 25 दिन पूर्व किया जाना चाहिए,खली खेतो में मध्य मई माह में जैविक खादों को खेत में सामान रूप से बिखेर कर जुताई करें।
3. गेंहू ,चना एवं तिवडा भूसा को पाणी से बचाये एवं पशुओ को खिलाने हेतु सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें।4. बढ़ते तामपान को देखते हुए टमाटर , बैगन ,एवं भिंडी में इल्ली एवं सफेद मक्खी किट के रोकथाम के लिए नुवान 2 ml प्रति लीटर पानी में धोल कर छिडकाव करें।
5. मानसून वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व खुरपका-मुहपका बीमारी से बचाव हेतु पशुओ का टिकाकरण करना सुनिश्चित करें।
6. बेर की टाप वर्किंग का यह सही समय है अतः अतिशीध्र टाप वर्किंग ( कटाई छटाई ) करें।
7. ग्रीष्मकालीन मुंग की उन्नत किस्मो पी. डी .एम .139 एवं शिखा बीज की कृषि विश्वविद्यालय एवं विश्वसनीय स्थान से बीज की व्यवस्था करें।