//बंटी खरे,रत्नेश रागी//
बकस्वाहा(छतरपुर)। स्थानीय थाना परिसर में ईद उत्सव को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया , जिसमें डिप्टी कलेक्टर राहुल सिजातिया , तहसीलदार तिलक सिंह ,थाना प्रभारी आर.एन. तिवारी ने कोविड - 19 लाँक डाउन में प्रशासन के नियम निर्देशों का पालन करते हुये ईद उत्सव सालीनता प्रेम पूर्वक अपने अपने घरो मे ही मनाये और धर्मायतन/ धर्मस्थल पर सामूहिक रुप से एकत्रित ना हो , जिसकी सहमति मुस्लिम समाज के प्रमुख व उपस्थित नागरिकों ने व्यक्त की ।
मीटिंग के दौरान शासन के इन अधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों द्वारा दिए जा रहे विभिन्न सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया , वही सामाजिक कार्यकर्ता व उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने जिले के कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक ,चिकित्सा अधिकारी एवं बकस्वाहा क्षेत्र में कार्यरत उपरोक्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही उनके अमला सहित कोरोना यौध्दा के रूप में अपना योगदान कर रहे हैं उनके प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुये तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पुष्प वृष्टि करते हुये उनका अभिनंदन सम्मानित किया।
मीटिंग मे मुलायम चंद फट्टा, एड. सीताराम राय ,सुनील बन्ना, राजेश रागी ,वीरेंद्र सिंघई ,मदन असाटी, राजेश खरे , डॉक्टर खान, फईम उद्दीन ,मुजीब खान ,रशीद खान,महेंद्र साथी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

