//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। सेवा सहकारी समिति बमनौराकलां केंद्र प्रभारी पर ग्रामीणों ने फर्जी किसानों से गेंहूँ खरीदी करनें का आरोप लगाया है। बताया गया कि, ऐसे लोग जिनके पास खेती किसानी नहीं है उनका पंजीयन कर सरकारी मूल्य पर लाखों रुपये का अनाज खरीदा गया। ग्रामीणों ने तहसीलदार को एक लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है।सरकार ने प्रदेश में 19.25 रुपये की दर से पंजीकृत किसानों का गेंहूँ खरीदना तय किया है। स्थानीय अनुविभाग क्षेत्र की बडामलहरा व घुवारा तहसील में स्थित 14 समितियों के 34 उपार्जन केंद्र पर सरकार की मंशा के अनुसार करीब अनाज खरीदी की गई वहीं, अनेक केंद्रों पर धांधली भी की गई और ऐसे किसानों से अनाज खरीदा गया जिनके पास खेती किसानी की जमीन ही नहीं है। मामला सेवा सहकारी समिति बमनौराकलां का हैं जहाँ अनाज खरीदी के नाम पर शासन के नियमों को दरकिनार किया गया। बताया जाता है कि, यहाँ स्वार्थ बस गुणबत्ताहीन अनाज खरीदा गया था मामला सुर्खियों में आने के बाद अनाज की परख की गई। 50 किलो की एक बोरी में 2.5 से 3 किलो ग्राम तक कचरा मिला। अधिकारियों ने जिम्मेदारों के के खिलाफ कार्रवाई नहीं की बल्कि, अनाज की बोरियां खुलवाकर और अनाज की छान बीन कर बोरियों की भरती की गई।
● फर्जी पंजीयन पर सैकडों क्विंटल गेंहूँ खरीदी।
सेवा सहकारी बमनौराकला उपार्जन केंद्र में फर्जी पंजीयन पर किसानों से सैकडों क्विंटल अनाज खरीदकर गडबडी की गई है। ग्रामीणों ने 5 रोज पहले तहसीलदार को एक लिखित आवेदन देते हुऐ मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। राकेश यादव, शोभाराम यादव, मुन्ना यादव, मेघराज, रूपसिंह सहित अनेक ग्रामीणों का आरोप है कि, समर्थन मूल्य अनाज खरीदी में केंद्र प्रभारी द्वारा जमकर धांधली की गई है। आवेदन में उन्होनें 5 लोगों के नाम उजागर करते हुऐ बताया कि, इन लोगों के पास रत्ती भर खेती किसानी की जमीन नहीं है इसकें बाद भी, इन्हें फर्जी किसान बनाकर पंजीयन किए गए और सैकडों क्विंटल अनाज खरीदी की गई।“ कलेक्टर साहब के पास शिकायत दी गई है, एसडीएम साहब के निर्देशन में जांच की जा रही है। 2-3 दिन में जांच पूरी हो जाऐगी। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाऐगी।“