Translate

शनिवार, 30 मई 2020

पन्ना। देर रात आई जांच रिपोर्ट में हुई बढ़त...जिले में कोरोना पॉजीटिव के हुए कुल 11 मामले।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले में एक के बाद एक लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज 29 मई को पन्ना जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए है जिससे अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4 से बढ़कर 11 हो गई है। जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। आज मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज में एक पन्ना नगर के धाम मोहल्ला का 19 वर्षीय युवक और दूसरा पन्ना की तहसील पवई के श्यामगिरी का 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जो गुजरात से पन्ना आये हुए थे। वहीं दूसरी जांच रिपोर्ट रात साढ़े 10 बजे आई जिसमे रिपोर्ट के आधार पर 5 और लोग पॉजिटिव आये है जो सभी बरबसपुरा के है।

 ये 5 लोग पूर्व में बरबसपुरा के आये पॉजिटिव व्यक्ति के ही प्रार्थमिक सम्पर्क के व्यक्ति है जो इसके साथ आये थे। इनमें एक व्यक्ति की उम्र 21 वर्ष,दूसरे की 19 वर्ष,तीसरे की 58 वर्ष,चोंथे की 30 वर्ष और पांचवे की 40 वर्ष है। इस प्रकार 26 और 27 मई को 32 सेम्पल सागर लेब में भेजे गए थे जिनमें 25 निगेटिव व 7 सेम्पल पॉजिटिव आये है। सभी को लक्षण एवं सम्पर्क के आधार पर कोविड केयर सेंटर में पूर्व से ही रखा हुआ था। सभी के प्रार्थमिक सम्पर्क के लोगों को आइसोलेट किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा पहली रिपोर्ट के दोनों लोगों के सम्पर्क में आये हुए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ली जा रही है। मोके पर प्रशासन पहुंच चुका है और पूरे धाम मोहल्ला व श्यामगिरी गांव को सील कर दिया गया है। एवं सीएमएचओ पन्ना डॉ एल के तिवारी द्वारा पीआरओ के माध्यम से यह जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही देवेन्द्रनगर बीएमओ डाक्टर अभिषेक जैन व उनकी चार सदस्यीय टीम द्वारा पूरे धाम मोहल्ला में जाकर सर्वे किया गया। एवं पूरे कण्टेन्मेंट जोन को सेनेटाइज किया गया। लेकिन एक साथ इतने पॉजिटिव मरीज बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है।