Translate

मंगलवार, 30 जून 2020

पन्ना। नायाब तहसीलदारों के हुये तबादले...देवेंद्रनगर प्रभारी तहसीलदार दिव्या जैन पन्ना की बनी प्रभारी तहसीलदार...तथा दीपा चतुर्वेदी होंगी देवेंद्रनगर प्रभारी तहसीलदार।

//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ 2 नायब तहसीलदारों को आगामी आदेश पर्यंत तक सुश्री दीपा चतुर्वेदी नायब तहसीलदार वतर्मान प्रभारी तहसीलदार पन्ना को प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्रनगर का प्रभार व सुश्री दिव्या जैन नायब तहसीलदार वर्तमान प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्रनगर को प्रभारी तहसीलदार पन्ना का प्रभार सौंपा गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। पन्ना तहसीलदार रहकर दीपा चतुर्वेदी का पन्ना के लिए सराहनीय योगदान रहा है।इस लोकडाउन और प्रवासी गरीब मजदूरों का सहारा बनकर उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचना।भोजन व्यवस्था से लेकर समस्त सहायता कर अपना कार्य बखूबी निभाया।किसी भी व्यक्ति की मदद के लिए जैसे ही उन्हें जानकारी लगी फोन या व्हाट्सअप के माध्यम से उन्होंने पर्सनल तौर पर भी लोगों की मदद की। वहीं देवेन्द्रनगर तहसीलदार के रूप में भी दिव्या जैन जी द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में दिन रात अपने अनुभव के आधार पर तहसील में शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई विषम परिस्थितियों में भी अपने सरल स्वभाव से कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता अर्जित की।