Translate

मंगलवार, 30 जून 2020

बक्सवाहा। देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

बक्सवाहा(छतरपुर)। एसपी सचिन शर्मा, एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के निर्देशन में बम्होरी चौकी प्रभारी राज कपूर सिंह बघेल ने समस्त स्टाफ के साथ सेड़ारा गांव में एक युवक को 12 बोर का देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसे न्यायालय में पेश कर उप जेल बिजाबर भेज दिया गया है  जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी राज कपूर सिंह बघेल  बताया कि अपराध क्रमांक 23/2020 धारा307,458,294,323,324,506, के आरोपी राजू पिता रामदास यादव उम्र 29 साल निबासी सेड़ारा थाना बक्सवाहा को ग्राम सेड़ारा में गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक 12 बोर देसी कट्टा हाथ बना एबं एक जिंदा कारतूस बिना शास्त्र लाइसेंस के मिला जिसे अपराध के क्रमांक 148/2020 धारा25,27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय बक्सवाहा में पेश किया गया जिसके दोनों प्रकरणो  में जेल वारंट में उप जेल बिजाबर भेजा गया