//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। राज्य शासन के द्वारा चलाए जा रहे किल कोरोना प्रोग्राम के अंतर्गत सामुदायिक भवन ककरहटी में किल कोरोना प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें इस प्रोग्राम के अंतर्गत सेक्टर सुपरवाईजर करूणा अवस्थी द्वारा बताया गया कि यह प्रोग्राम 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा जिसमें प्रत्येक ग्राम की आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायका पायलट के रूप में गृह भेंट करेंगे तथा मलेरिया डेंगू कोरोना डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों तथा गर्भवती माताओं तथा अन्य टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की जानकारी प्राप्त करेंगे इसके बाद प्रत्येक ग्राम में एएनएम और सुपरवाइजर की टीम जाकर के उनका निरीक्षण और जांच करेगी साथ में जो लोग बाहर से आए हुए हैं एवं जो लोग गांव में पीड़ित हैं उन सभी का उनके घर पर जाकर जांच एवं इलाज किया जाएगा कोरोना सस्पेक्टेड मरीजों की जांच पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर से जांच की जाएगी एवं कोरना सस्पेक्टेड मरीजों को और डेंगू के मरीजों को आईडेंटिफाई कर उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जाएगा जहां पर उनकी जांच की जाएगी एवं उनका समुचित इलाज कराया जाएगा।वही सर्वे के दौरान कैसे प्रपत्र भरना है। इसके बारे में तथा माइक्रो प्लान के बारे में विस्तार से समझाया गया। सुपरवाइजर इस प्रोग्राम की मॉनिटरिंग करेगी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से महिला वाल विकास सुपरवाइजर करूणा अवस्थी,मेड़िकल आफिसर ककरहटी दिलीप साहूं,मलेरिया सुपरवाईजर नरेन्द्र सिंह साथ ही सम्मपूर्ण सेक्टर की आगनवाड़ी कार्यकर्ताए मोजूद रही।