Translate

बुधवार, 1 जुलाई 2020

पन्ना। किल कोरोना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए MLA साहब ने किया शुभारंभ...1 दिन में 1 टीम 100 घरों का करेगी सर्वे।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्लॉक देवेन्द्रनगर  के अंतर्गत चलाए जा रहे किल कोरोना प्रोग्राम जो कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाना है। गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवदयाल बागरी द्वारा उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद देवेन्द्रनगर के वार्ड नंबर 01में किया गया जिसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन द्वारा बताया गया कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत 40 टीमों का गठन किया गया है जिसमें एक टीम पर एक आशा कार्यकर्ता एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,एक आशा सहयोगिनी एक एएनएम, एक सहयोगी और एक सुपरवाइजर रहेगा जो प्रत्येक घर में जाकर कोरोना सस्पेक्ट मरीजों की जांच ठंड देकर बुखार आने वाले मरीजों की जांच और डेंगू जैसे गंभीर बीमारी की जांच की जाएगी प्रत्येक कोरोना सस्पेक्ट मरीज की जांच पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर द्वारा की जावेगी तथा सस्पेक्ट मरीज को अस्पताल रेफर किया जाएगा जहां पर उसकी संपूर्ण जांच और इलाज किया जाएगा मलेरिया मरीज की जांच उसके घर पर एवं उसका वहीं पर ट्रीटमेंट भी दिया जाएगा। एक टीम 1 दिन में 100 घरों का निरीक्षण करेगी एवं संपूर्ण जांच की जावेगी।अतः उक्त बीमारियों को पन्ना जिले से मुक्त करने के लिए एवं कोरोना मुक्त करने के लिए यह प्रोग्राम चलाया जा रहा है। अतः बीएमओ डॉ अभिषेक जैन द्वारा सभी नगर वासियों और ग्राम वासियों से अपील की गई है कि इस कार्यक्रम में हिस्सा बने और अपने सभी की जांच जरूर करवाएं।इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर पुष्पेंद्र, डॉक्टर भास्कर, प्रशांत जैन, रविकांत चौबे एवं सुपरवाइजर आशा सहयोगिनी व आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।