Translate

बुधवार, 1 जुलाई 2020

केन्‍द्र सरकार द्वारा चार विभागों को एक साथ कम्‍प्‍यूटर नेटवर्क पर लाने के लिए ICJS पोर्टल तैयार।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिला एवं सत्र न्‍यायालय पन्‍ना के सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ऋषिकांत द्विवेदी ने बताया कि  केन्‍द्र सरकार ने पुलिस विभाग के सॉफ्टवेयर सीसीटीएनएस, न्‍यायपालिका  के ई-कोर्ट सॉफ्टवेयर ,जेल विभाग के ई-जेल और अभियोजन विभाग के ई-प्रॉसीक्‍यूशन सॉफ्टवेयर के नेटवर्क को जोड़ कर इंटरऑपरेटेबल क्रिमनल जस्टिस सिस्‍टम (ICJS) पोर्टल तैयार किया है इस व्‍यवस्‍था के बाद जिला एवं तहसील न्‍यायालयों में अभियोजन अधिकारियों को  प्रकरणों की जानकारी तथा लीगल ओपिनियन एवं केस डायरी ऑनलाइन मिलने लगेगी। चारों सॉफ्टवेयर के एक साथ संचालन से कोर्ट से संबंधित जानकारियॉ एक प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध हो सकेंगी और विभागों के बीच बेहतर समन्‍वय स्‍थापित किया जा सकेगा ।उक्‍त संबंध में श्री पुरूषोत्‍तम शर्मा, संचालक लोक अभियोजन (गृह विभाग ) म0प्र0 भोपाल के आदेशानुसार पन्‍ना जिले में श्री कपिल व्‍यास, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी को इंटरऑपरेटेबल क्रिमनल जस्टिस सिस्‍टम (ICJS)  का नोडल अधिकारी और श्री महेन्‍द्र कुमार सोनकिया, सहायक ग्रेड-3 एवं श्री संदीप उपाध्‍याय, सहायक ग्रेड -3 को मास्‍टर ट्रेनर नियुक्‍त किया गया है।